Posts

कुश्‍ती में बढ़ता भारत का वर्चस्‍व; दीपक पून‍िया, बजरंग और व‍िनेश फोगाट ने मचाई धूम..

  अनुभवी बजरंग पून‍िया और मह‍िला रेसलर व‍िनेश फोगाट ने भी व‍िश्‍व मंच पर त‍िरंगा बुलंद रखा. इस साल वर्ल्‍डकप चैम्पियनशिप में पांच पदक और चार ओलंपिक कोटे स्थान हासिल करना भारतीय पहलवानों के लिये अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा. Indian wrestling: भारतीय कुश्‍ती (Indian Wrestling)के ल‍िए वर्ष 2019 बेहतरीन साल साब‍ित हुआ. ज्यादातर शीर्ष पहलवानों ने 2019 में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया लेकिन इनमें सबसे चमकता सितारा दीपक पूनिया (Deepak Punia) रहे. अनुभवी बजरंग पून‍िया (Bajrang Punia)और मह‍िला रेसलर व‍िनेश फोगाट (Vinesh Phogat ) ने भी व‍िश्‍व मंच पर त‍िरंगा बुलंद रखा. इस प्रदर्शन को देखते हुए टोक्‍यो में होने वाले ओलिंप‍िक खेलों में भी पहलवानों से अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद बंधी है. नए पहलवानों के इस शानदार प्रदर्शन के दौर के बीच अनुभवी और ओल‍िंप‍िक दिग्गज सुशील कुमार और साक्षी मलिक ( Sakshi Malik) का खराब प्रदर्शन भी चर्चा में रहा. इस साल वर्ल्‍डकप चैम्पियनशिप में पांच पदक और चार ओलंपिक कोटे स्थान हासिल करना भारतीय पहलवानों के लिये अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा. बजरंग पूनिया (65 किग्रा) और विनेश फो...